BJP Strategy For 2024 Election: पीएम मोदी अपने बेहतरीन अंदाज के लिए जाने जाते हैं। जब वह बोलते हैं तो जनता उन्हें सुनती रहती है, उनकी नीति और काम की सराहना हर तरफ होती है। वही तीन राज्यों लो विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद यह पुख्ता हो गया है कि जनता को अपने खेमे में करने की रणनीति अगर किसी राजनीतिक दल की सबसे सुगम है। तो वह दल है भारतीय जनता पार्टी – वही अब सबकी नजरें साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर टिकी हुई हैं। विपक्ष केंद्र में सत्ता परिवर्तन चाहता है तो बीजेपी तीसरी बार सत्ता हासिल कर नया इतिहास रचने की तैयारी में है। लेकिन इस सबके बीच मोदी की रणनीति का मिजाज बदल रहा है। क्योंकि अब पीएम मोदी स्माइली इमोजी के साथ नई सोशल मीडिया स्ट्रेटर्जी से 2024 के नतीजे बदलने की तैयारी कर रहे हैं।
क्या वास्तव में नई लैंग्वेज के साथ सोशल मीडिया पर दिखे पीएम:
पीएम मोदी बोलने से पहले शब्दों को खूब मांझते हैं। वह सोशल मीडिया पर जब कोई पोस्ट करते हैं तो उसमें शब्द बहुत साधे हुए होते हैं। लेकिन बीते दिन कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पर कटाक्ष करते हुए नेटफ्लिक्स सीरीज Money Heist का जिक्र किया और हंसने वाली स्माइली के साथ क्रॉस वाली वॉर्निंग के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। पीएम का यह कटाक्ष उन्हीं सांसद के खिलाफ था जिनके घर में करोड़ो की नगदी मिली है।
क्यों रंगीन भाषा से जुड़े पीएम:
भारत में 600 मिलियन से अधिक युवा वोटर्स हैं। सोशल मीडिया पर युवा आज के समय सबसे अधिक सक्रिय हैं। पीएम जानते हैं युवा लेख से ज्यादा सांकेतिक भाषा में संवाद पसंद करते हैं। वह पढ़ने से अधिक इमोजी से आकर्षित होते हैं। अब ऐसे में पीएम ने भी अपनी रणनीति में इमोजी को शामिल कर लिया है और अब इमोजी की भाषा से वह युवाओं से जुड़ने की कवायद में लग गए हैं। माना जा रहा है सांकेतिक भाषा युवाओं को खूब प्रभावित करेगी और युवाओं का झुकाव भारतीय जनता पार्टी की तरफ बढ़ेगा।