Shashi Tharoor on G-20 Summit: दिल्ली में आयोजित G-20 Summit का आज दूसरा और आखिरी दिन है। समिट को भारत ने बड़े ही बेहतर अंदाज में लीड किया। सभी देश भारत की सराहना कर रहे हैं। वहीं अब कांग्रेस नेता शशि थरूर ने G-20 शेरपा अमिताभ कांत (Amitabh Kant) की जमकर तारीफ की है।
उन्होंने कहा- भारत में जी 20 समिट का आयोजन गौरव का क्षण है। सभी भारतीयों को इसपर गर्व है। भारत ने ड्राफ्ट में जिस प्रकार रूस-यूक्रेन युद्ध का प्रस्ताव रखा वह काबिल ए तारीफ़ है। शशि थरूर ने एक्स पर लिखते हुए कहा – बहुत खूब अमिताभ कांत. ऐसा लगता है कि जब आपने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का चयन किया था, उस दौरान भारतीय वन सेवा ने एक उत्कृष्ट राजनयिक खो दिया।
उन्होंने आगे कहा- रूस-यूक्रेन के विषय पर बात करना आसान नहीं था। भारत ने यह कर दिखाया। भारत ने अपना मसौदा प्रस्तुत किया और इतने विरोध के बाद भी सभी देशों ने इसपर सहमति जताई। ज़ी20 भारत के लिए गौरवशाली क्षण है।