बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी पर बरसते हुए कहा- वो जो दिल्ली में हैं वह जानें वाले हैं। वह जगह-जगह जाकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। जितनी भी पार्टी एकजुटता के साथ लड़ रही हैं वह जान लें कि उनकी हार होने वाली है। आज वह जो कहते हैं वही छपता है, ये दौर बदलने वाला है। आप अब आजाद हो जाएंगे। यह लोकतंत्र के लिए आवश्यक है।
उन्होंने आगे कहा- कोशिश होती है हिन्दू -मुस्लिम इधर उधर हो जाएं। यह देश सबका है यहां सभी को सम्मान के साथ रहने का हक़ है। वो लोग देश का इतिहास परिवर्तित करने की कवायद में जुटे हैं यह संभव नहीं होगा। हम मिलकर काम करेंगे। सभी का विकास होगा। सब तरक्की करेंगे। सभी का उत्थान होगा। उनकी नियत को कोई नहीं जान सकता।
उन्होंने आगे कहा- हमने तय कर लिया है। कि हम सब मिलकर तेजी से काम करेंगे। अभी कोई ठिकाना नहीं है कि चुनाव कितने पहले हो जाए। सभी को अलर्ट रहना होगा। सभी को तेजी के साथ एक दूसरे से जुड़ना होगा।