India Today C Voter Survey: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी तेजी से चल रही हैं। बीजेपी सत्ता में पुनर्वापसी करके इतिहास रचने को आतुर है। तो कांग्रेस पुनः केंद्र में सत्ता हासिल करना चाहती है। लगातार कांग्रेस नेता जनता को कांग्रेस से जोड़ने की कवायद में जुटे हैं। राहुल गांधी जनता, सचिन पायलट सीधे जनता से सम्पर्क साध रहे हैं। वही अब इंडिया टुडे सी-वोटर का एक सर्वे सामने आया है, जिसमे खुलासा हुआ है कि कांग्रेस की डूबती नैया को उभारे का दम किस नेता में सबसे अधिक है।
जानें क्या कहता है सर्वे –
इंडिया टुडे सी-वोटर के मुताबिक़ कांग्रेस दिन प्रतिदिन अपनी छवि को मजबूत करने में जुटी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से जनता से सीधे सम्पर्क साधा है। आज राहुल की छवि जननायक के रूप में विकसित हुई है। लोगों का मत अब कांग्रेस की विचाधारा को लेकर परिवर्तित हो रहा है। साल 2021 में कांग्रेस का वोट बैंक 15 फीसदी था। जो आज तीन गुना हो गया है। कांग्रेस लगातार अपना वोट बैंक मजबूत कर रही है और अगर स्थिति ऐसी ही रही तो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के मध्य कांटे की टक्कर होगी।
सर्वे के मुताबिक़ जनता कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सबसे अधिक पसंद करती है। 34% जनता का कहना है कि राहुल गांधी एकमात्र ऐसे नेता हैं जो कांग्रेस में पुनः जान डाल सकते हैं। राहुल के नेतृत्व को जनता खूब पसंद कर रही है। राहुल गांधी जनता से सीधे सम्पर्क साधते हैं और आम आदमी की समस्या को समझते हैं। 12% लोगों का मानना है कांग्रेस के लिए सबसे बेहतर लीडर सचिन पायलट साबित हो सकते हैं। पायलट की राजनीतिक समझ उम्दा है और अगर कांग्रेस का नेतृत्व करते हैं तो वोट बैंक में बढ़ोतरी होगी। सबसे कम लोगों को लगता है कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस का वोट बैंक उम्दा कर सकते हैं।