Modi Cabinet Decisions: प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक समाप्त हुई। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया बैठक में कैबिनेट मंत्रियों ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की सराहना की। अब हर साल 23 अगस्त को स्पेस डे मनाया जाएगा इसका समर्थन किया।
चंद्रयान की सफलता ने हम सभी का सर गर्व से ऊँचा कर दिया है। जितने भी वैज्ञानिक इस मिशन को सफल बनाने में जुटे थे उनक सभी को हम सभी सलाम करते हैं। चंद्रयान की सफलता में महिला वैज्ञानिकों का अहम योगदान रहा है। चंद्रयान-3 की सफलता ने हमें विश्व में एक नई पहचान दिलाई है। जो विश्व नहीं कर पाया उसे हमनें कर दिखाया।
उन्होंने आगे कहा- चंद्रयान-3 की सफलता सिर्फ उन लोगों की उपलब्धि नहीं है जो विज्ञान या अंतरिक्ष से जुड़े हैं। यह पूरे भारत की उपलब्धि है। आज विश्व हमारे ऊपर गर्व कर रहा है। चंद्रयान-3 की सफलता ने सभी को हमारे ऊपर गर्व करवाया है।