Best PM Of India: 1947 में देश अंग्रेजों की गुलामी से पूर्ण रूप से आजाद हुआ। आजाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद बनें और जवाहर लाल नेहरु भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने। जवाहर लाल नेहरू के विषय में प्रत्येक व्यक्ति का अपना एक मत है। कोई उनको शांति प्रिय पीएम बताता है, तो कोई देश के विभाजन हेतु जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराता है। लेकिन इन सभी बातों के बीच एक बात जो हर किसी के मन में आती है कि आखिर देश का सबसे बेहतरीन पीएम कौन रहा है। क्योंकि इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और पीएम मोदी सभी के चाहने वाले भारत में मौजूद हैं।
वही 13 हजार लोगों को लक्षित इंडिया टुडे मूड ऑफ द नेशन का सबसे बेस्ट पीएम के संदर्भ में सर्वे आया है। सर्वे के आधार पर आप यह अनुमान लगा सकते हैं कि वर्तमान जनता किसे सबसे अच्छा पीएम मानती है। हालाकि इस सर्वे को सर्व सत्य नहीं मान सकते क्योंकि यह भी सम्भव हो सकता है जो लोग बेस्ट पीएम के सन्दर्भ में जवाब दे रहे हैं। वह एक ही विचारधारा से सम्बन्ध रखते हों। इंडिया टुडे मूड ऑफ द नेशन
जानें सर्वे के नतीजे –
इंडिया टुडे मूड ऑफ द नेशन के सर्वे में पांच पीएम का जिक्र किया गया है। इन पांच पीएम में 3 कांग्रेस के और 2 बीजेपी के पीएम शामिल है। सर्वे में सबसे अधिक वोट पीएम मोदी को मिले हैं। सर्वे में मुताबिक़ 43 फीसदी लोग ऐसे हैं जो मोदी को बेस्ट पीएम मानते हैं। 15 फीसदी लोगों को लगता है कि देश पहली महिला पीएम इंदिरा गांधी सबसे सर्वश्रेष्ठ पीएम हुई। 12 फीसदी लोग अटल बिहारी वाजपेयी, 11 फीसदी लोग मनमोहन सिंह और 6 फीसदी लोग जवाहर लाल नेहरु के समर्थन में दिखे। क्यों मोदी बनें लोगों की पसंद –
राजनीति की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है, मोदी से पहले जो लोग भी देश के पीएम बनें वह प्रतिभाशाली भी थे और जमीनी स्तर की राजनीति भी करना जानते थे। उनके मन में जनता के प्रति करुणा थी। यह लोग जनता को सिर्फ अपना वोट बैंक न समझ कर सर्वशक्तिमान समझते थे। लेकिन आज जब अटल, इंदिरा, नेहरु से पीएम मोदी की तुलना होती है तो मोदी की लोकप्रियता अधिक दिखती है। मोदी के लोकप्रिय होने का एक कारण सोशल मीडिया है। आज सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के बीच पूर्व पीएम के पक्ष में नकारात्मक जानकारी साझा की जा रही है।
किसी एक पक्ष के विषय में अधिक जानकारी देना और एक पक्ष की नकारात्मक छवि गढना ही किसी को बेहतर और किसी को अनुचित बनाता है। पीएम की छवि उम्दा होने का एक मात्र कारण पुराने पीएम की वास्विक छवि को पर्दे में रखना है।