ISRO Chandrayaan-3 Video: चाँद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिग के बाद चंद्रयान ने इतिहास रच दिया। हर तरफ भारत की सराहना हो रही है। सभी को इन्तजार है कि कब चाँद के रहस्यों से मिशन चंद्रयान का रोवर पर्दा उठाएगा। वही अब खबर आई है कि विक्रम लैंडर से बाहर निकलकर रोवर प्रज्ञान अपने काम में लग गया है। रोवर प्रज्ञानलगातार चाँद की सतह पर घूम रहा है।
ISRO ने रोवर प्रज्ञान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में रोवर प्रज्ञान को चाँद की सतह पर चलते देखा जा सकता है। इसरो ने यह भी कहा है कि चाँद की सतह पर प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर और रोवर के सभी उपकरण सही से काम कर रहे हैं। हम जल्द ही चाँद से जुड़ा कोई बड़ा रहस्य खोलेंगे।
बता दें भारत पहला देश है जिसनें चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करवा कर इतिहास रच दिया है। आज भारत की क्षमता का लोहा विश्व मान रहा है। क्योंकि जो काम विश्व के बड़े-बड़े शक्तिशाली देश नहीं कर पाए। उसे भारत के वैज्ञानिकों ने एक हॉलीबुड की फिल्म के आधे बजट में पूरा कर दिया है।
Chandrayaan-3 Mission:
🔍What’s new here?
Pragyan rover roams around Shiv Shakti Point in pursuit of lunar secrets at the South Pole 🌗! pic.twitter.com/1g5gQsgrjM
— ISRO (@isro) August 26, 2023 “>
Chandrayaan-3 Mission:
🔍What’s new here?
Pragyan rover roams around Shiv Shakti Point in pursuit of lunar secrets at the South Pole 🌗! pic.twitter.com/1g5gQsgrjM
— ISRO (@isro) August 26, 2023