Raksha Bandhan 2023: यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं को तोहफा दिया है। योगी आदित्यनाथ के आदेश मुताबिक आज रात 12 बजे से यूपी में महिलाएं रोडबेज बस की निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए परिवहन निगम की बसों में यात्रा निश्शुल्क होगी।
वही सिटी बसों में 30 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक फ्री सफर होगा। योगी सरकार के निर्देश मुताबिक लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। किसी व्यक्ति को यात्रा में समस्या का सामना न करना पड़े ऐसी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जो चालक परिचालक छुट्टी नहीं लेंगे, उन्हें छह दिन उपस्थित होने पर पुरस्कृत किया जाएगा। 1800 किमी की दूरी तय करने वालों को एक मुश्त 1200 रुपये दिए जाएंगे।