Aditya L1 ISRO Solar Mission Complete details: भारत विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हर तरफ भारत के पराक्रम की सराहना हो रही है। विज्ञान से लेकर शिक्षा, संस्कृति हर क्षेत्र में भारत ने विश्व को टक्कर दी है। 23 अगस्त के दिन जब भारत का मिशन चंद्रयान 3 सफलता पूर्वक लॉन्च हुआ तो विश्व ने भारत को बधाई दी।
भारत ऐसा पहला देश बना जिसने चाँद की सतह पर अपने मिशन चंद्रयान की सफल लैंडिग करवाई। चंद्रयान की सफलता के बाद आज भारत हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से मिशन सूर्य आदित्य L1 लॉन्च करने जा रहा है। आदित्य L1 की लॉन्चिंग आज 11:30 बजे होगी। मिशन 125 दिनों बाद आपने लैंडिंग पॉइंट पर पहुंच जाएगा। मिशन को लेकर इसरो ने सभी तैयारी कर लीं हैं। हालाकि यह मिशन सफल होगा या नहीं यह कह पाना संभव नहीं है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सूर्य मिशन की लॉन्चिंग पर बड़ा बयान देते हुए कहा – आज भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य L1 हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 11:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग की सभी तैयारी पूर्ण हो चुकी हैं। यह मिशन भारत के लिए बेहद ख़ास है। मिशन लगभग 4 महीने तक चलकर अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंचेगा। मिशन 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय करेगा। चंद्रमा से सूर्य की दूरी 15 गुना अधिक है।
सूर्य का ताप बेहद अधिक है। इसे इतनी दूरी से कोई नहीं सह पाता है। तो अब इसरो के लिए यह बड़ा चैलेंज है कि इतने ताप में मिशन सूर्य अपने ऑर्बिट में कैसे स्थापित होगा। इसरो के वैज्ञानिकों का कहना है कि आज मिशन आदित्य L1 लॉन्च होगा। मिशन से इसरो के वैज्ञानिक लगातार सम्पर्क बनाए रहेंगे और मिशन आदित्य L1 की स्थिति का आकलन करेंगे।