Aditya-L1 Launch: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) आज अपना पहला सूर्य मिशन लॉन्च करेगा। आदित्य-एल1 श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर लॉन्च होगा। पृथ्वी से सूर्य के L1 पॉइंट पर आदित्य-एल1 को भेजा जाएगा। आदित्य-एल1 लगभग 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय करेगा।
इसरो ने चाँद भेदने के बाद सूर्य को भेदने के लिए जो लक्ष्य रखा है। वह वैसे तो इतना आसान नहीं है। लेकिन इसरो ने पूरी रणनीति बना ली है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) हेलो ऑर्बिट में आदित्य-एल1 को स्थापित करेगा। इसे इस आर्बिट में स्थापित होने में 100 से 120 दिन का वक्त लगेगा।
आदित्य-एल1 अगर सूर्य के ऑर्बिट में स्थापित होगा तो यह 24 घंटे सूर्य का निरक्षण करेगा। लेकिन यह मिशन सफल होगा यह कह पाना अभी संभव नहीं है। इसरो के पास बहुत सारे अनुभव हैं अपने मिशन को अंतरिक्ष में भेजने के।
लेकिन सूर्य पर कोई भी मिशन सफलता के साथ भेजना संभव नहीं है। इसका अनुमान आप इससे लगा सकते हैं कि सूर्य का ताप इतना अधिक है कि उसे इतने किलोमीटर दूर हमारी बॉडी नहीं झेल पाती है। तो आदित्य-एल1 कैसे झेलेगा।
बता दें सूर्य के ऊपर का तापमान 5 हजार 500 डिग्री सेल्सियस रहता है। जबकि उसके केंद्र का अधिकतम तापमान 1.50 करोड़ डिग्री सेल्सियस होता है। तो ऐसे में मिशन आदित्य-एल1 सफल होगा इस बात पर पूर्ण रूप से विश्वास करना संभव नहीं है।