Amarnath Yatra 2023: पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना के साथ अमरनाथ यात्रा समाप्त हुई। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 62 दिन चली। 62 दिनों में 4.40 लाख लोगों ने गुफा में प्रवेश कर शिव के दर्शन किये।
सूत्रों के मुताबिक- भगवान शिव की पवित्र छड़ी के साथ संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरि साधुओं और भक्तो की भीड़ ने पूजा अर्चना की। शिव भक्तों की यह टोली लगभग 40 किलोमीटर की पदयात्रा करके गुफा में पहुंची थी। इन सभी लोगों ने चंदनवाड़ी, शेषनाग और पंचतरणी में रात्रि विश्राम किया।
कितने लोगों ने की अमरनाथ यात्रा –
सूत्रों के दावे के मुताबिक़ 4 लाख 45 हजार 338 श्रद्धालुओं सफलता पूर्वक अमरनाथ यात्रा की और अपने इष्ट भगवान शिव के दर्शन किये। यात्रा के दौरान कुछ प्राकृतिक आपदा के चलते विपदा आई। 48 लोगों की मौत हो गई और 62 घायल हो गए। प्राकृतिक आपदा के कारण अमरनाथ यात्रा इस वर्ष कई चरणों में पूर्ण हुई।
बता दें पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष एक लाख अधिक श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा की। बीते वर्ष 3.65 लाख से अधिक श्रद्धालुओं बाबा अमरनाथ के दर्शन हेतु पहुंचे थे।