Delhi News: बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचारी पार्टी बताया है। उन्होंने कहा- आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल बेईमान हैं। दिल्ली शराब घोटाले में उनके पास कोई जवाब नहीं है। उनके मुख्यमंत्री बीते 6 माह से जेल में बंद हैं। उनको अभी तक जमानत नहीं मिली।
उन्होंने आगे कहा- 26 फरवरी 2023 सिसोदिया गिरफ्तार हुए। न्यायालय ने केस खारिज नहीं किया, दिल्ली हाई कोर्ट ने उनको बेल तक नहीं दी। वह कुछ छुपा रहे हैं। शायद कोर्ट ने इसलिए ही उनको कोई राहत नहीं दी है। दिल्ली सरकार के मंत्री जेल जानें से भयभीत हैं। सभी को पता है कि उन्होंने क्या गलत किया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनकी टोली बेईमानों की टोली है। अरविन्द केजरीवाल सबसे बड़े बेईमान हैं। उनके पास शारब घोटाले मामले में कोई जवाब नहीं है। इसलिए वह जनता को गुमराह करने में जुटे हैं।