Gold Astrology: सोने के आभूषण पहनना लोगों को खूब पसंद है। लोग लाखों रूपये खर्च करके सोने-चांदी के आभूषण अपने लिए बनवाते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होते है कि कुछ लोग सोना पहनते हैं तो उनके लिए वह अशुभ साबित होता है और उनके जीवन में दुःख का पहाड़ टूट जाता है।
ज्योतिष के मुताबिक़ सोने को हर राशि का व्यक्ति धारण नहीं कर सकता। कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके लोग यदि सोना धारण करते हैं तो यह उनके लिए कलह बन जाता है। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन राशियों के विषय में जिनको सोना धारण करना महंगा पड़ सकता है।
वृषभ राशि (Taurus)
ज्योतिष के मुताबिक़ वृषभ राशि के जातकों को सोना धारण करने से परहेज करना चाहिए। सोना इस राशि के जातकों के लिए अशुभ है। अगर इस राशि के जातक सोना धारण करते हैं तो उन्हें न सिर्फ दुःख झेलना पड़ता है बल्कि उनको धन हानि भी होती है।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों को सोना धारण करने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि इनके लिए सोना अशुभ होता है। सोना धारण करने से इस राशि के जातकों के ग्रहो की स्थिति बिगड़ती है और जीवन में दुखों का आगमन होता है।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों को सोना पहनने से परहेज करना चाहिए। सोना इनके मान- सम्मान में कमी लाता है और आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होती है।
कुंभ राशि (Aquarius)
इस राशि के जातकों के लिए सोना धारण करना बेहद अशुभ है। यह प्रेम संबंध बिगाड़ता है। कई बार सोना धारण करने से स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है।