img

India today C Voter Survey: भारत में कितने प्रतिशत मुस्लिम सुरक्षित

India today C Voter Survey: साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाला है। सभी राजनीतिक दल अपनी राजनीति चमकाने में जुटे हैं। बीजेपी को लोग हिन्दू की पार्टी बताते हैं। विपक्ष का दावा है कि बीजेपी हिंदुत्व की राजनीति करती है और इनके शासन काल में मुस्लिम के साथ अनैतिक व्यवहार हो रहा है।

बीजेपी बार – बार दावा करती है कि हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की राजनीति करते हैं। वही अब India today C Voter Survey में खुलासा हुआ है कि भारत में मुस्लिम के साथ कैसा व्यवहार होता है। क्या भारत में मुस्लिम वास्तव में असुरक्षित है। क्या देश में मुस्लिम के साथ भेदभाव होता है। तो आइये जानते हैं क्या कहता है सर्वे –

जानें India today C Voter Survey की रिपोर्ट-

India today C Voter Survey सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक 69 फीसदी लोगों का मानना है कि भारत में मुसलमान सुरक्षित है। देश में मुस्लिम के साथ मानवीय व्यवहार किया जाता है। 23 फीसदी लोगों का मानना है कि देश में मुसलमान असुरक्षित है। 8 फीसदी लोग ऐसे हैं जिन्होंने इस संदर्भ में पूछे सवाल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

सर्वे में कहा गया कि 10 में से 7 लोग देश में मुस्लिम को सुरक्षित मानते हैं। उनका कहना है कि देश में मुस्लिम की स्थिति बेहतर है, मुस्लिम के साथ देश के लोग सम्मान जनक व्यवहार करते हैं। India today C Voter का यह सर्वे 25,951 लोगों के साथ किया गया।