JNU Bans Protests: जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में कोई भी छोटी-बड़ी बात हो प्रदर्शन शुरू हो जाता है। लेकिन अब जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में प्रदर्शन करना मुश्किल होगा और जो प्रदर्शन को लेकर जारी नियमों को नहीं मानेगा उसे 20 हजार का जुर्मना देना पड़ेगा। सूत्रों से मिली सूचना के मुताबिक जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में एक नियमावली जारी हुई है। नियमावली के अनुसार एकेडमिक बिल्डिंग के 100 मीटर के दायरे में पोस्टर लगाना और धरना प्रदर्शन करने पर 20 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है या जो व्यक्ति ऐसा करेगा उसे जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से निष्कासित किया जा सकता है।
जानकारी के बता दें हाई कोर्ट के आर्डर पर प्रशासनिक इमारतों – कुलपति, रजिस्ट्रार, प्रॉक्टर सहित शीर्ष अधिकारियों के कार्यालय – के 100 मीटर के दायरे में प्रदर्शन पर रोक लगाई गई थी। चीफ प्रॉक्टर कार्यालय (सीपीओ) के मुताबिक जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में 100 मीटर के दायरे में प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
नए नियम के मुताबिक – यदि कोई व्यक्ति जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में जाति, धर्म, समुदाय के प्रति हिंसा पूर्वक व्यवहार करता है या हिंसा भड़काने के लिए प्रदर्शन करता है और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देता है तो उसपर दस हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। हालाकि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के छात्र संघ ने इस नई नियमावली को वापस लेने की मांग की है।