img

Lok Sabha Attack: कल नई संसद भवन में तब अफरा तफरी मच गई। जब दर्शक दीर्घा से कूदकर प्रदर्शनकारियों ने सदन में उत्पात मचा दिया। प्रदर्शनकारियों के इस कृत्य के बाद सदन की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। वही प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने UAPA तहत मामला दर्ज किया है। सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार दिल्ली पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से कल देर रात तक पूंछताछ जारी रही। पुलिस के मुताबिक जल्द ही इस मामले से जुड़ा बड़ा खुलास होगा। 

कैसे हुई सदन की सुरक्षा में चूक:

सदन में कार्यवाही चल रही थी। पक्ष-विपक्ष के 150 सांसद सदन में मौजूद थे। तभी अचानक से दो युवा लोकसभा चैंबर में कूद कर आ गए। पूरा सदन धुंआ – धुंआ था, एक महिला इन युवाओं का हौसला बढ़ा रही थी। सदन में लड़के कूदे तो उनको सांसद बेनीलाल शर्मा ने पकड़ा। उनके झापड़ जड़े। वह सांसद के सम्मुख गिड़गिड़ाने लगे। उनके मुख से एक ही शब्द निकल रहा था। हमें मत मारिए हम बस यहां प्रदर्शन करने आए हैं। 

बेनीलाल के मुताबिक लड़कों ने सदन में जो धुंआ किया उससे सांसदों की तबियत बिगड़ गई। उनका सांस लेना दुश्वार हो गया था। ऐसा लग रहा था वह सिर्फ एक ही प्रयास कर रहे हैं कि वह किसी भी हालत में स्पीकर की कुर्सी तक पहुंच जाएं। लेकिन सांसदों ने उनको दबोच लिया और उनका प्रयास असफल हो गया। 

क्या होगी कार्यवाही:

संसद की सुरक्षा को चकमा देने वालों पर दिल्ली पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) UAPA के तहत मामला दर्ज किया है। इसके तहत आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का प्रावधान है। पुलिस को 30 दिन की कस्टडी मिल जाती है। वही न्यायिक हिरासत 90 दिन की हो सकती है।