Rahul Gandhi in Karnataka: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज कर्नाटक मैसूर में राज्य सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर अरबपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बोले – देश में अब एक नया फैशन चल गया है। केंद्र सरकार अरबपतियों के लिए काम कर रही है। हमारा मानना है कि सरकार को गरीबों और कमजोरों के साथ खड़ा होना चाहिए। लेकिन केंद्र सरकार को कमजोर और गरीबों से कोई मतलब ही नहीं है।
उन्होंने आगे कहा- कर्नाटक सरकार ने जनता से जो वादे किये। सरकार बनते ही वो पूरे किये जा रहे हैं। सरकार जनता के हितार्थ को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है।