Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटीं राजनीतिक पार्टियां जनता का विश्वास जीतने के लिए हर संभव प्रयास कर रहीं हैं। कांग्रेस हर हाल में सत्ता वापसी चाहती है तो बीजेपी कांग्रेस की सत्ता से बाहर करना चाहती है। कांग्रेस नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार अपनी योजनाओं के बलबूते जनता के बीच कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश में जुटे हैं।
वही आज कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) 12:30 बजे टोंक जिले के झिलाए गांव में स्थित विवेकानन्द मॉडल स्कूल के प्रांगण में जनसभा को संबोधित करेंगी। राजस्थान में प्रियंका गांधी की यह पहली जनसभा होगी।
सूत्रों के मुताबिक़ प्रियंका गांधी राजस्थान सरकार के मोबाइल वितरण कार्यक्रम और इंदिरा रसोई योजना का जायजा लेंगी। इसके साथ ही महिला वोट बैंक को साधने का प्रयास करेंगी।
राजनीति के जानकारों का दावा है कि महिलाओं के प्रियंका किसी रोल मॉडल से कम नहीं है। उनके राजनीतिक शब्दों का महिलाओं के मन पर प्रभाव पड़ता है। जिस जगह प्रियका की जनसभा का आयोजन हुआ है वह एससी-एसटी और अल्पसंख्यक आबादी वाला इलाका है। प्रियका की यह रैली सिर्फ महिला नहीं अपितु जातीय वोट बैंक से भी संबंधित है।
बता दें प्रियंका गांधी की रैली से पूर्व बेणेश्वर धाम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जनसभा का आयोजन हुआ था। राहुल की इस रैली ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव के प्रचार का आगाज किया। कांग्रेस लगातार जनता से जुड़कर अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है। वही बीजेपी कांग्रेस की सत्ता गिराने के लिए राजस्थान में परिवर्तन रैली का आयोजन कर रही है।