Sunny Deol Angry: गदर 2 की जबरदस्त सफलता के बाद से सनी देओल सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस के बीच एक बार फिर सनी पाजी का क्रेज लौट आया है। गदर फिल्म ने सिनेमा में खूब गदर मचाया और सनी की दहाड़ ने उनके फैंस का दिल जीत लिया। लेकिन क्या आपको पता है कि बेटी करण देओल (Karan Deol Wedding) की शादी में सनी आग बबूला हो गए थे और घर में आए मेहमानों पर ही बरस गए। उनके इस बर्ताव से कई लोग परेशान भी हुए लेकिन बाद में सनी को अपनी गलती का एहसास हुआ कि सब कुछ वैसा नहीं हो सकता है जैसा वह चाहते हैं।
जानें क्यों बेटे करण देओल (Karan Deol Wedding) की शादी में गुस्सा हुए सनी देओल –
सनी देओल बेहद प्राइवेट व्यक्ति हैं। उनको लोगों के बीच रहना, लाइमलाइट में आना, सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करना एकदम नहीं पसंद। लेकिन जब बेटे करण देओल (Karan Deol Wedding) की शादी थी तो घर के कुछ मेहमानों में उनके परिवार के निजी फंक्शन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। सनी को जब इसकी जानकारी हुई तो वह आग बबूला हो गए। उन्होंने कुछ मेहमानों को फटकार भी लगा दी कि आप ऐसा कैसे कर सकते हैं। क्या आपको यह सब करने में शर्म नहीं आती। यह सब ठीक है क्या।
लेकिन कुछ वक्त बाद जब सनी ने देखा की वीडियो सभी लोग बना रहे हैं। तो उनको समझ आया वह सभी को नहीं रोक सकते। सबकी इच्छाओं पर प्रतिबंध नहीं लगा सकते। इसलिए जो जैसे चल रहा है उसे वैसे ही स्वीकार करना चाहिए और अगर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे हैं तो उसको लेकर रिएक्ट करना गलत है।
सोशल मीडिया को लेकर क्या बोले सनी देओल –
सनी देओल ने कहा सोशल मीडिया एक सार्वजानिक प्लेटफॉर्म है। यहाँ कुछ भी प्राइवेट नहीं रह सकता। हम सोशल मीडिया से अधिक उम्मीद नहीं लगा सकते। यहां जिसका जो मन होता है वह पोस्ट करता है। इसका उपयोग वही लोग करते हैं जिनको किसी की कोई परवाह नहीं होती। सोशल मीडिया यूजर्स को कभी इस बात से फर्क ही नहीं पड़ता है कि उनके शब्द किसी अन्य व्यक्ति को किस प्रकार से प्रभावित करते हैं।