TV Anchors Boycott: बीते दिनों सोशल मीडिया पर इंडिया गठबंधन ने एंकर्स की एक लिस्ट सार्वजानिक की और कहा सूची में शामिल एंकर्स को इंडिया गठबंधन द्वारा बायकॉट किया जाता है। इंडिया गठबंधन का दावा है यह एंकर्स मोदी सरकार की पैरवी करते हैं। हालाकि लिस्ट में शामिल एंकर सोशल मीडिया पर अब इंडिया गठबंधन पर सवाल उठा रहे हैं। वही इस बीच बीजेपी नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने गठबंधन के इस फैसले पर तीखा कटाक्ष किया और कहा बहिष्कार तो राहुल गांधी का होना चाहिए।
जानें एंकर्स के बहिष्कार पर क्या बोले बीजेपी नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा-
बीजेपी नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा – जिसका वास्तव में बहिष्कार होना चाहिए वह तो राहुल गांधी हैं। आप किस-किस से दूरी बनाएंगे। किस -किस का त्याग करेंगे। किसी को त्यागने से किसी का कल्याण नहीं होता। क्या यह राहुल गांधी की मोहब्बत की दूकान है। मेरा इंडिया अलायंस से सवाल है कि 14 लोग बायकॉट हैं या टारगेट हैं। कांग्रेस के लोग पत्रकारों के साथ गलत व्यवहार करते हैं इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
मुझे एक सवाल अवार्ड वापसी गैंग से भी पूछना था। क्या वह इस बहिष्कार का विरोध करेंगे। लिस्ट सार्वजानिक हुई है एक भी मोमबत्ती इसके विरोध में जली है। नहीं जली क्या मोमबत्ती की कालाबाजरी चल रही है। अभी यही लिस्ट हमारी तरफ से निकली होती। बवाल मच जाता। एक दिन पहले से ही मोमबत्ती खरीद लीं जातीं। दुकानों पर मोमबत्ती कम पड़ जातीं।
उन्होंने आगे कहा- जी 20 सफल हुआ तो उन्होंने सवाल उठाया। पत्रकार उनसे सवाल करते हैं तो उनको समस्या है। जिसने उनसे सवाल किया उसका उन्होंने बहिष्कार कर दिया। पत्रकारों का बहिष्कार सही नहीं हो सकता। क्या यह भगवान हैं ? यह लोग ईश्वर पर सवाल उठा सकते हैं लेकिन पत्रकार उनपर सवाल नहीं उठा सकता।