img

VHP Jalabhishek Yatra Update: प्रशासन की इजाजत के बिना नूह में निकलेगी जलाभिषेक यात्रा

VHP Jalabhishek Yatra Update: बीते दिनों में जब नूह में जलाभिषेक यात्रा निकली तो हिंसा भड़क उठी। हिंसा की आग में पूरा हरियाणा जलने लगा। लेकिन आज एक बार फिर हिन्दू नूह में शोभा यात्रा निकालने की घोषणा हुई है। यात्रा को लेकर पुलिस पहले से सजग है सुरक्षा के कई इंतजाम किये गए हैं। प्रशासन ने यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी है। लेकिन अपने इष्ट शिव के जलाभिषेक के लिए व्याकुल हिन्दुओ ने शोभा यात्रा निकालने की घोषण कर दी है। 

क्यों निकलेगी आज यात्रा –

आज सावन का आख़िरी सोमवार है। हिन्दू आपने इष्ट का जलाभिषेक करना चाहते हैं। पिछली बार जब जलाभिषेक यात्रा निकली तो दंगा भड़क गया और यात्रा अधूरी रह गई। लेकिन आज सभी मिलकर इस जलाभिषेक यात्रा को पूरा करना चाहते हैं। 

पुलिस ने दावा किया है कि नूह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। अंतरजातिय स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। जलाभिषेक यात्रा के लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहों को हवा न मिले। इसलिए नूह में 26 अगस्त से आज 28 अगस्त तक के लिए इंटरनेट सेवा बंद है। 

हालाकि वीएचपी लगातार जलाभिषेक यात्रा की तैयारी में लगा है। प्रशासन हिंसा न हो इसके लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। अर्धसैनिक बलों की 24 कंपनी के अलावा हरियाणा पुलिस के 1,900 कर्मी नूह में तैनात किए जा रहे हैं। 

सुरक्षा के मद्देनजर आज जिले में स्कूल, कॉलेज, बैंक सब बंद रहेगा। राज्य में धारा 144 लागू की गई है। पुलिस प्रशासन नहीं चाहता कि इस बार कोई भी चूक हो और हिंसा को गति मिले।