C Voter Survey on India-Bharat Name: देश में देश के नाम को लेकर विवाद छिड़ा है। कोई देश को इंडिया कह रहा है तो कोई भारत कहकर देश का गुणगान कर रहा है। जानकारों का कहना है कि इण्डिया – भारत विवाद देश के नाम परिवर्तन का इशारा कर रहा है तो विपक्ष कह रहा है कि उनके गठबंधन का नाम इंडिया होने से बीजेपी का मुह बन रहा है। वही इंडिया बनाम भारत को लेकर एबीपी सीवोटर का एक सर्वे सामने आया है। सर्वे राष्ट्रव्यापी बताया गया है जिसमें 3500 से अधिक लोग शामिल हुए। इन लोगों से देश का इण्डिया या भारत को लेकर सीधा सवाल किया गया है।
सर्वे के मुताबिक़ 42 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिनका मानना है इंडिया देश के लिए उपर्युक्त है। इंडिया से देश को लोग जानते हैं संविधान में संशोधन करके देश का नाम इंडिया से हटाया अनैतिक होगा। वही 44 प्रतिशत लोगों ने कहा कि देश का नाम भारत होना चाहिए। संविधान में संसोधन आवश्यक है। इंडिया नाम का संबंध विदेशी ताकतों से है और देश का ह्रदय भारत है।
बता दें इण्डिया-भारत विवाद पहली बार तब भड़का जब भारत के राष्ट्रपति ने दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के उपलक्ष्य में भोज और रात्रिभोज के लिए भेजे गए निमंत्रण में ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल किया। विपक्ष का दावा है कि उनकी एकता से बीजेपी भयभीत है इसलिए वह इण्डिया के उपयोग से भाग रही है और लगातार देश के नाम को भारत कह रही है।