ISRO Chief On Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग से भारत में जश्न का महौल है। हर तरफ इसरो चीफ की सराहना हो रही है। मोदी ने ग्रीस से वापस लौटकर इसरो चीफ को बधाई दी। वही अब इसरो (ISRO) चीफ एस सोमनाथ ने तिरुवनंतपुरम में पूर्णमिकवु भद्रकाली मंदिर पहुंच कर पूजा – आराधना की है।
पूजा के बाद इसरो (ISRO) चीफ एस सोमनाथ ने कहा- विज्ञान और आध्यात्म दो अलग-अलग विषय हैं। दोनों को आपस में जोड़ने की आवश्यकता नहीं है। मै विज्ञान और आध्यात्म दोनों की खोज करता हूँ। दोनों को जानने की इच्छा रखता हूँ। मैं धर्म ग्रन्थ भी पढ़ता हूँ और ब्रह्मांड के सत्य को जानने का प्रयास करता हूँ।
हमारा प्रज्ञान रोवर चाँद की सतह पर उम्दा तरीके से काम कर रहा है। कई तस्वीरें सामने आई हैं। उसके सभी उपकरण बेहतर हैं। उम्मीद है आगे हमें चाँद से जुडी कई रोचन जानकारी मिलेंगी।